x

देश में पिछले 24 घंटे में 10,853 नए कोरोना संक्रमित मिले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,08,21,66,365 तक पहुंचा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: pti

देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 10,853 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 526 लोगों की मौत हुई और 12,432 मरीज ठीक हुए। वहीं अब तक कुल 3,37,49,900 मरीज ठीक हुए। अब तक 4,60,791 मरीजों की मौत हुई। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,44,845 है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,08,21,66,365 पहुंच गया है।