देश में मिले 1,150 नए मामले, 83 लोगों ने तोड़ा दम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए। इस दौरान 83 लोगों की मौत हुई। फिलहाल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,365 हैं। मृतकों का आंकड़ा 5,21,656 तक पहुंचा। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। बता दें देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,34,217 हो गई है।
