देश में एक दिन में मिले कोरोना के 11,539 नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है। भारत में एक दिन में कोरोना के 11,539 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,39,429 हुई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 5,27,332 पर पहुंचा। इस बीच सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई है। देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी।
