देश में 11,850 नए मामले सामने आए और 555 मौतें हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 11,850 नए मामले सामने आए और 555 मौतें हुईं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,36,308 है; जोकि 274 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में 12,403 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा 4,63,245 है। कुल मामले 3,44,26,036 है। 3,38,26,483 ठीक हुए। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,11,40,48,134 हुआ।
