देश में सामने आए 1,190 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मामले 16,243 हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 1190 नए केस दर्ज किए गए हैं।इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 17,618 से घटकर 16,243 हो गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 1,375 मामलों की कमी दर्ज की गई। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ाकर 4,46,55,828 हो गई है। जबकि, मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,30,452 पर पहुंच गया है।
