देश में एक दिन में मिले कोरोना संक्रमण के 11,919 नए मामले, 470 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,919 नए मामले सामने आए और 470 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 17 नवंबर को 10,197 नए मामले सामने आए थे और 301 लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटे में 11,242 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1,28,762 है।
