देश में सामने आए 1,233 कोरोना संक्रमित, घट रही दैनिक संक्रमितों की संख्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन देश में 1,233 कोरोना संक्रमित सामने आए। अब सक्रिय मामलों की संख्या 14,704 हुई। बीते दिन 31 लोगों की मौत हुई। अब तक 5,21,101 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई। बीते दिन 1,800 से ज्यादा मरीज कोरोना से लड़कर ठीक हुए। कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 42,487,410 तक पहुंचा। देश में अब तक कुल 43,023,215 संक्रमित सामने आए। वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,83,82,41,743 तक पहुंचा।
