भारत में 24 घंटे में कोरोना के 12,516 केस, मौतें फिर 500 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 516 नए केस मिले हैं, वहीं इस दौरान 501 लोगों की मौत हुई है। यह पिछले दिन हुई 340 मौतों के मुकाबले करीब 50 फीसदी ज्यादा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या अब तक 3 करोड़ 38 लाख के पार जा चुकी है। मृतकों की संख्या अब 4 लाख 62 हजार से ज्यादा है।
