बीते दिन देश में मिले 1,260 नए कोरोना संक्रमित, 83 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना केसों में एक बार फिर गिरावट दिखी। बीते दिन 1,260 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 1,404 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए और 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब कुल कोरोना मामले बढ़कर 4,30,27,035 हुए। कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,264 हुई। सक्रिय मामलों की संख्या 13,445 हुई। कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,24,92,326 हुई। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,84,52,44,856 तक पहुंचा।
