देश में मिले 12,608 नए कोरोना मरीज़, 72 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
देश में बीते दिन 12,608 नए कोरोना मरीज़ मिले। एक्टिव केस की संख्या 1,01,343 तक पहुंची। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48% है। संक्रमण से 72 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,206 हुई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,70,315 हो गई है। अब तक की मृत्यु दर 1.19% है। देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 208.95 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।
