देश में सामने आए 12,781 नए कोरोना मरीज, 18 लोगों की कोरोना से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
देश में पिछले 24 घंटे में कुल 12,781 नए मामले सामने आए। इस दौरान 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 76,700 तक पहुंची। अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,11,049 हुई। कुल मृतक संख्या बढ़कर 524,873 हो गई है। संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.62% है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.32% है। देश में अभी तक कुल 4,27,07,900 लोग संक्रमण मुक्त हुए।
