देश में एक दिन में 13 लाख लोगों ने लगवाई फ्री बूस्टर डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
15 जुलाई से आजादी के अमृत महोत्सव के चलते अगले 75 दिनों तक फ्री बूस्टर डोज के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत देश में पहले दिन 13 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज ली। इनमें से करीब चार लाख बुजुर्ग हैं, जिन्हें पहले से यह खुराक निशुल्क मिल रही थी। करीब 9 लाख लोगों ने मुफ्त तीसरी खुराक ली। इनकी उम्र 18 से 59 साल के बीच है।
