देश में 13,091 नए मामले सामने आए और 340 लोगों की हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 13,091 नए मामले सामने आए और 340 लोगों की मौत हुई। फिलहाल देश में 1,38,556 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामलों की ये संख्या देश में 266 दिनों में सबसे कम है। इस बीच सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।
