देश में सामने आए 1,316 नए कोरोना मामले, 9 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 1,316 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 9 मौतें हुईं। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,30,461 हुई। बीते दिन 1,457 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 4,41,10,590 लोग स्वस्थ हुए। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 16,098 हुई। बीते दिन देशभर में 1,64,567 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गईं। अब तक देश में कुल 2,19,67,80,694 वैक्सीनेशन हुआ।
