देश में सामने आए 1,326 नए कोरोना संक्रमित, 8 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में बीते दिन 1,326 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,53,592 हुई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,912 रही। संक्रमण से 8 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,29,024 हुई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हुई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 405 की कमी आई।
