देश में मिले 14,092 नए कोरोना मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,53,464 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,092 नए मामले सामने आए हैं। बता दें इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,53,464 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,16,861 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 41 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,037 हो गई है।
