देश में मिले 157 नए मामले, एक्टिव केस घटकर 3,421 हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जहां एक तरफ चीन में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 157 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 3,421 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया। देश के सभी अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही है।
