भारत में 157 नए कोरोना मामले मिले, अब तक टीके की 220.63 करोड़ खुराक दी गईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
भारत में 157 नए कोरोना मामले आए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,862 हुई। अब तक देश में 5,30,757 लोगों की जान गई और अब तक कुल 4,46,84,659 लोग संक्रमित हुए। दैनिक संक्रमण दर 0.12% तो साप्ताहिक संक्रमण दर 0.10% है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का महज 0.01% है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.91% है। ठीक हुए लोगों की संख्या 4,41,52,039 है। मृत्युदर 1.19% है।
