देश में 15,754 नए कोरोना मामले सामने आए, 37 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में 15,754 नए कोरोना मामले सामने आए। जबकि 15,220 लोग स्वस्थ हुए। कुल सक्रिय केस घटकर 1,01,830 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर 3.47 फीसदी है। गुरुवार को सर्वाधिक केस कर्नाटक में सामने आए। राज्य में 2,329 संक्रमित मिले, जबकि 4 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए। यहां 2,246 नए केस मिले हैं। यहां 24 घंटे में 6 संक्रमितों की मौत हुई।
