देश में सामने आए 16,135 नए कोरोना संक्रमित, कल 3,32,978 सैंपल टेस्ट किए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,135 नए मामले सामने आए। इस दौरान 24 संक्रमितों की मौत भी हुई। देश में अब तक कुल 5,25,223 मौतें हुई। मृत्यु दर 1.21% है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,13,864 पहुंची। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.26% हुए। कल के मुकाबले आज 2153 संक्रमित मरीज अधिक हैं। कल 3,32,978 सैंपल टेस्ट किए गए, अब तक कुल 86,39,99,907 सैंपल टेस्ट किए गए।
