देश में कल कोरोना के 16,156 नए मामले मिले, 733 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 733 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 1,60,989 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 143 दिनों में सबसे कम है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,56,386 हो गई है और कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,31,809 हो गई है।
