देश में मिले 16,464 नए कोरोना संक्रमित, 24 मरीजों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
देश में 16,464 कोरोना के नए मामले सामने आए। अब 1,43,989 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। देश में 24 मरीजों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। इसके बाद अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,396 पहुंच गया है। देश में रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 6.01 प्रतिशत तो साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.80 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
