देश में मिले 16,561 नए कोरोना मामले, कुल मौतें बढ़कर 5,26,928 हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में 16,561 नए कोरोना मामले सामने आए। इस दौरान 18,053 लोग कोरोना से उबर गए। देश में अब सक्रिय केस घटकर 1,23,535 हो गए हैं। नए केस को मिलाकर अब तक देश में कोरोना से कुल 4,42,23,557 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 49 और मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,928 हो गई है। गत 24 घंटे में केरल में सर्वाधिक 10 मौतें हुई हैं।
