देश में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 16,906 नए मामले, 45 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 16,906 मामले दर्ज हुए हैं जो कल के मुकाबले अधिक है। वहीं इस दौरान 45 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते दिन 15,447 मरीज कोरोना से ठीक हुए। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हुई। देश में कुल 199.12 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गईं। देश में कल 4,59,302 टेस्ट हुए। अब तक कुल 86.77 करोड़ टेस्ट हुए।
