देश में कोरोना के 17,073 नए मामले मिले, कुल 4,34,07,046 कोरोना केस हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में बीते दिन कोरोना महामारी के 17,073 नए मामले सामने आए। इस दौरान 21 मरीजों की मौत हुई और 15,208 लोग डिस्चार्ज हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 94,420 हुई। अब तक कुल 52,50,20 लोगों की मौत हुई। देश में कुल 4,34,07,046 कोरोना केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 4,53,940 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
