बीते 24 घंटे में घटे नए मामले, देश में मिले 17,135 नए कोरोना मरीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में 17,135 नए कोरोना मामले सामने आए और 47 मौतें हुईं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,67,144 हुई। इनमें से 5,26,477 मरीजों की मौत हुई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,37,057 हुई। देश में बीते दिन 19,823 मरीज ठीक हुए। ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,34,03,610 हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 4,64,919 टेस्ट किए गए। अब तक देश में लगभग 87.63 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए।
