देश में मिले 1,778 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मामलों की संख्या 23,087 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना महामारी के 1,778 नए मामले सामने आए। इस दौरान कोरोना से 62 मौतें भी हुईं और 2,542 लोग कोरोना से लड़कर ठीक हुए। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई है और अब तक कुल 5,16,605 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 4,24,73,057 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या 23,087 है।
