सहारनपुर में एसएसपी की पत्नी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समेत 181 संक्रमित मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की पत्नी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित जनपद में मंगलवार को 181 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल और शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी के छह डॉक्टर और एक स्कूल के कई छात्र भी शामिल हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक जनपद में कुल 901 मरीज मिल चुके हैं। फिलहाल जनपद में 843 एक्टिव मरीज हैं।
