x

देश में मिले कोरोना के 18,132 नए मामले, फिलहाल 2,27,347 मरीज सक्रिय

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 21,563 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 193 लोगों की जान गई। देश में फिलहाल 2,27,347 मरीज सक्रिय हैं। कुल स्वस्थ लोगों को आंकड़ा 3,32,93,478 हुआ। जबकि कुल मौतें 4,50,782 हुईं। वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 95,19,84,373 हुआ। जबकि कुल कोरोना सैंपल जांचने का आंकड़ा 58,36,31,490 तक पहुंचा।