पिछले 24 घंटे में 1,829 मामले मिले, अब तक 1,91,65,00,770 वैक्सीन डोज लगाई गईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटे में 1,829 नए कोरोना मामले सामने आए। इस दौरान 33 लोगों की मौत हुई और 2,549 लोग वायरस से लड़कर स्वस्थ हुए। कुल 4,25,87,259 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हुए। देश में कोरोना के 15,647 मामले अभी सक्रिय हैं। अभी तक देश में कोरोना से 5,24,293 लोगों की मौत हुई। कल 14,97,695 वैक्सीन डोज लगाई गईं। अब तक कुल 1,91,65,00,770 वैक्सीन की डोज लगाई गईं।
