देश में 18,313 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, 57 मौतें हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में 18,313 नए कोरोना मामले सामने आए। इस दौरान 20,742 संक्रमित ठीक हुए और 57 मरीजों की मौत हुई। फिलहाल, देश में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 1,45,026 है और दैनिक सकारात्मकता दर 4.31% है। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,39,38,564 हो गई है, जबकि अब तक 5,26,167 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,32,67,571 लोगों ने वायरस को मात दी है।
