देश में सामने आए 1,954 नए कोरोना मामले, एक्टिव केस की संख्या 27,374 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 1,954 नए मामले सामने आए। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना मृतकों की कुल संख्या 5,28,822 हुई। बीते दिन 2,654 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 4,40,60,198 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस की संख्या 27,374 है। बीते दिन देश में 5,03,576 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2,19,04,76,220 वैक्सीनेशन हो चुका है।
