भारत में नए मामलों में 19.6 फीसदी की गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 2,503 मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,503 नए मामले मिले। इस दौरान 27 लोगों की मौत हुई। वहीं नए मामलों में 19.6 फीसदी गिरावट आई। कोरोना के अब तक कुल 4,29,93,494 केस सामने आए। सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 36,168 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,377 लोग ठीक हुए। कोरोना महामारी से अब तक कुल 5,15,877 लोगों की मौत हो चुकी है।
