देश में महामारी के 2 साल पूरे, 4 करोड़ से ज्यादा हुए संक्रमित, करीब 5 लाख की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना महामारी को 2 साल पूरे हुए। 30 जनवरी 2020 को भारत में पहली कोरोना संक्रमित मरीज मिली थी। तब से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए। इस दौरान 4.94 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। गुजरे 2 सालों में कोरोना के 400 से ज्यादा म्यूटेशन मिले। अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, एवाई, ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट्स ने देश की बड़ी आबादी को खतरे में डाला।
