हांगकांग में 2,000 हैम्स्टर मारे जाएंगे, कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
हांगकांग में प्रशासन ने कहा कि कोरोना संक्रमित पाए जाने पर चूहे की श्रेणी में आने वाले करीब 2,000 हैम्स्टर मारे जाएंगे। पालतू जीवों के एक स्टोर में कई हैम्स्टर संक्रमित पाए गए थे, क्योंकि यहां काम करने वाला एक कर्मचारी संक्रमित रहा था। इस जीव का आयात-निर्यात भी रोका जाएगा। हालांकि, इनसे इंसानों में कोरोना फैलने का कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन एहतियातन हैम्स्टर अनिवार्य रूप से मारे जाएंगे।
