देश में मिले 20,038 नए कोरोना मामले, हुई 47 मौतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना संक्रमण के 20,038 नए मामले सामने आए। इस दौरान 16,994 मरीज ठीक हुए और 47 लोगों की मौत हुई। देश में एक्टिव केस 1,39,073 हैं। देश में 19 दिसंबर 2020 को कोरोना मामले 1 करोड़ के पार हुए। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंची। 25 जनवरी 2022 को संक्रमित 4 करोड़ के पार हुए।
