भारत में बीते 24 घंटे में 2,139 नए मामले आए सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,139 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,18,533 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,374 से घटकर 26,292 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,835 पर पहुंच गई।
