देश में मिले 214 नए कोरोना संक्रमित, बीते दिन 56,997 लोगों को लगे टीके
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 214 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई। मृतकों वालों की कुल संख्या 5,30,718 हुई। बीते दिन 204 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक देश में कुल 4,41,46,534 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 2,509 है। शुक्रवार को देशभर में 56,997 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2,20,13,37,209 वैक्सीनेशन हो चुका है।
