देश में सामने आए 2,288 नए कोरोना मामले, 10 लोगों की हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 2,288 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 10 लोगों की कोरोना के चलते मौत भी हुई। देश में कोरोना के एक्टिव केस 19,637 हैं। बीते दिन वैक्सीन की 13,90,912 डोज लगाई गईं। वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,90,50,86,706 तक पहुंचा। बीते दिन 4,84,843 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक कुल 84.15 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए। भारत में रिकवरी रेट फिलहाल 98.74% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.47% है।
