देश में बीते दिन मिले 2,451 नए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन देश में 2,451 नए संक्रमित मिले। बीते 24 घंटे में 54 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई। कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,22,116 हुई। सक्रिय केस बढ़कर 14,241 हो गए हैं। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,30,52,425 हो गई। बता दें कोरोना रिकवरी रेट 98.75% पर कायम है।
