देश में 249 नए कोरोना मामले सामने आए, अब तक टीकों की 219.96 खुराक दी गईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में कोरोना संक्रमण के 249 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,74,439 हो गई। देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,653 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,228 रह गई। देश में अभी तक कुल 4,41,39,558 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
