देश में सामने आए 2,529 नए मामले, कुल 4,40,43,436 लोग संक्रमण मुक्त हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 2,529 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,04,463 हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या 32,282 हुई। देश में कोरोना संक्रमण से 12 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,745 हुई। देश में अब तक कुल 4,40,43,436 लोग संक्रमण मुक्त हुए। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74% है। दैनिक संक्रमण दर 2.07% और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.38% है।
