देश में पिछले 24 घंटे में मिले 2,541 नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,541 नए मामले सामने आए। इस दौरान 30 लोगों की कोरोना से मौत हुई। फिलहाल भारत में संक्रमण दर 0.84% है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 16,522 हुई। पिछले 24 घंटे में 1,862 लोगों ने कोरोना को हराया। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,02,115 सैंपल टेस्ट किए गए। बता दें कल तक कुल 83,50,19,817 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
