देश में 2,568 नए कोरोना संक्रमित मिले, 20 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 2,568 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 20 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई। अब तक देश में कोरोना से कुल 5,23,889 लोगों की मौत हुई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4,30,84,913 हुई। फिलहाल देशभर में 19,137 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2,911 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 4,25,41,887 लोगों ने महामारी को मात दी।
