देश में सामने आए 2,628 नए कोरोना मरीज, अब तक कुल 1,92,82,03,555 वैक्सीन लगाई गईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
देश में बीते दिन 2,628 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। इस दौरान वायरस से 18 लोगों की जान भी गई। मृतकों का आंकड़ा 5,24,525 तक पहुंचा। अब तक कुल 4,26,04,881 लोगों ने वायरस को हराया है। बीते दिन 2,167 लोग ठीक हुए। फिलहाल, देश में एक्टिव केसों की संख्या 15,414 है। पिछले 24 घंटे में 13,13,687 वैक्सीन लगाई गई हैं। अब तक कुल 1,92,82,03,555 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।