देश में 2,64,202 नए संक्रमित मिले, ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 5,753 हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटे में देश में 2,64,202 कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 1,09,345 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। बीते 24 घंटे में कोरोना से 315 लोगों की मौत हो गई। इससे कुल मौतें बढ़कर 4,85,350 पहुंच गईं। देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12,72,073 पहुंचा। संक्रमण दर 14.78% हुई। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा। नए वैरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 5,753 पहुंची।
