देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 268 नए कोरोना मरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 268 नए मरीज सामने आए। हालांकि, इस दौरान कोई नई मौत नहीं हुई। 104 लोग बीते दिन ठीक हुए। एक्टिव केस बढ़कर 2,439 हुए। अब तक कुल संक्रमित 4 करोड़ 46 लाख 86 हजार 879 हुए। अब तक कुल स्वस्थ हुए लोग 4 करोड़ 41 लाख 53 हजार 668 हुए। अब तक कुल मृतकों की संख्या 5 लाख 30 हजार 772 हुई।
