देश में मिले कोरोना के 2,706 नए मरीज, अब तक कुल 4,31,55,749 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 2,706 नए मामले सामने आए। इस दौरान 25 लोगों की मौत हुई। अब देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 524,611 हुआ। दूसरी तरफ देश में एक्टिव केसों की संख्या 17,698 हुई। देश में अब तक कुल 4,31,55,749 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। इनमें से 4,26,13,440 लोग ठीक हुए। अब तक वैक्सीन की कुल 1,93,31,57,352 खुराक लगाई गईं।
