2,745 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और 2,236 लोग हुए ठीक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 2,745 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से लड़कर 2,236 लोग ठीक भी हुए। हालांकि, 6 मौतें भी हुईं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 18,386 हैं। अब तक कुल 4,26,17,810 लोग ठीक हुए। कुल मौतें 5,24,636 हुईं। अब तक 1,93,57,20,807 वैक्सीन की डोज दी गईं। बीते दिन 10,91,110 डोज दी गईं। इसके अलावा कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 0.60% है।
