देश में सामने आए कोरोना के 2,827 नए मरीज, 24 लोगों की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
देश में 2,827 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान कोरोना से 24 लोगों की जान गई। फिलहाल, देश में एक्टिव केस 19,067 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,230 लोग ठीक हुए। कुल 4,25,70,165 लोग कोरोना से लड़कर ठीक हुए। कल वैक्सीन की 14,85,292 डोज लगाई गईं। अब तक 1,90,83,96,788 करोड़ डोज लगाई गईं। देश में अब तक कोरोना के कुल 4,31,13,413 केस मिले और कुल 5,24,181 मौतें हुईं।
